नई दिल्ली-पटना जंक्शन सुविधा
यह ट्रेन 25, 28 और 31 अक्तूर को नई दिल्ली से दोपहर के 2.55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वहीं अगले दिन यह ट्रेन पटना से दोपहर के 12 बजे चलेगी और शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
नई दिल्ली पटना-जंक्शन स्पेशल
यह ट्रेन 26 अक्तूबर, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर के 2.55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वहीं अगले दिन यह ट्रेन पटना जंक्शन से दोपहर के 12 बजे चलेगी और शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल
यह एक साप्ताहिक ट्रेन है जो 19 अक्तूबर को नई दिल्ली से शाम के 3.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। इसके अगले दिन यह ट्रेन वाराणसी से सुबह के 9.50 बजे चलेगी और रात 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
दिल्ली-दरभंगा सुविधा
यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन सोमवार और गुरुवार को सात अक्टूबर से लेकर चार नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह के 11 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। इसके अगले दिन यह ट्रेन दरभंगा से दोपहर के 12 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।