फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब और कितनी जगह रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, टाइम टेबल से लेकर रूट तक जानें सबकुछ

Mon, 11 May 2020 03:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इन रूटों पर चलेंगी ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारतीय रेलवे मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। हालांकि एक मई से शुरू की गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। कल से 15 शहरों के लिए शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए आज शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों का किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। लोग अधिकतम सात दिन एडवांस में टिकट बुकिंग करवा पाएंगे। केवल कंफर्म टिकट वालों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ऐसे में वेटिंग या आरएसी टिकट जारी नहीं किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही कटाए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

आज शाम चार बजे से जिन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो रही है उन ट्रेनों में सभी श्रेणियों से राजधानी एक्सप्रेस के किराए के बराबर किराया वसूला जाएगा। राजधानी में किराये के साथ ही खाने-पीने का चार्ज भी वसूला जाता है लेकिन इस ट्रेन के किराये में खाने-पीने की कीमतें शामिल नहीं होंगी। आईआरसीटीसी ट्रेन में सीमित केटरिंग सेवा उपलब्ध कराएगी। जिसके लिए यात्री को ट्रेन में ही भुगतान करना होगा।

ले सकते हैं एडवांस टिकट
स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को एडवांस में टिकट लेने की सुविधा दी गई है। रेलवे बोर्ड के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों में अधिकतम सात दिन तक का एडवांस टिकट लिया जा सकता है। आमतौर पर यात्री ट्रेनों का महीनों पहले एडवांस टिक्ट ले सकते हैं लेकिन इन स्पेशल गाड़ियों में इस तरह की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


नहीं ले सकते वेटिंग या आरएएसी टिकट
स्पेशल ट्रेनों में न ही वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी और न ही आरएएसी के टिकट दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार ने तय किया है कि इन गाड़ियों में सीट से ज्यादा यात्रियों को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। आमतौर पर यदि वेटिंग या आएएसी टिकट जारी किया जाता है तो सभी यात्री ट्रेन में चढ़ जाते हैं।

टिकट रद्द कराने पर मिलेगा 50 प्रतिशत पैसा
भारतीय रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों में कम से कम 24 घंटे पहले टिकट रद्द कराया जा सकता है। हालांकि टिकट रद्द कराने पर यात्रियों का 50 प्रतिशत पैसा काट लिया जाएगा।

विज्ञापन

कब और कहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेल मंत्रालय की तरफ से दिल्ली से शुरू होने वाली सभी 15 ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दिया गया है। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग 15 शहरों में जाएंगी और जोड़ी के हिसाब से चलेंगी। 

सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानी एवं कुछ अन्य श्रेणी के रेल यात्रियों के लिए रेलवे देशभर में कुछ रिजर्वेशन काउंटर भी खोलेगा। वहीं विकलांग और वारंट पर टिकट लेने वाले सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों या पुलिस के जवानों को भी टिकट कटाने की सुविधा मिलेगी।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई ऐसे यात्री हैं, जो अपना टिकट पास/कूपन/वारंट के माध्यम से प्राप्त करते हैं। ऐसे मामलों में टिकट काउंटरों पर किसी भी प्रकार की राशि का लेन-देन नहीं होता है।  नहीं मिलेंगे चादर और कंबल 
रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ये स्पेशल गाड़ी वातानूकुलित हैं लेकिन इसमें यात्रियों को चादरें और कंबल नहीं मिलेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों में तापमान को इतना ठंडा नहीं किया जाएगा जितना आमतौर पर होता है। इसलिए यात्रियों को कंबल ओढ़ने की जरूरत नहीं होगी। जिन्हें कंबल का उपयोग करना है वे अपने घर से लेकर आ सकते हैं।

टाइम टेबल से लेकर रूट तक जानें सबकुछ

क्र.सं.

ट्रेन संख्या

कहां से

रवाना होने का समय

कहां तक

आगमन का समय

फ्रीक्वैन्सी

1

02301

हावड़ा

17:05

नई दिल्ली

10:00

रोजाना

2

02302

नई दिल्ली

16:55

हावड़ा

09:55

रोजाना

3

02951

मुंबई सेंट्रल

17:30

नई दिल्ली

09:05

रोजाना

4

02952

नई दिल्ली

16:55

मुंबई सेंट्रल

08:45

रोजाना

5

02957

अहमदाबाद

18:20

नई दिल्ली

0800

रोजाना

6

02958

नई दिल्ली

20:25

अहमदाबाद

1005

रोजाना

7

02309

राजेन्द्रनगर (टी)

19:20

नई दिल्ली

0740

रोजाना

8

02310

नई दिल्ली

17:15

राजेन्द्रनगर (टी)

0530

रोजाना

9

02691

बंगलुरू

20:30

नई दिल्ली

05:55

रोजाना

10

02692

नई दिल्ली

21:15

बंगलुरू

06:40

रोजाना

11

02424

नई दिल्ली

16:45

डिब्रूगढ़

07:00

रोजाना

12

02423

डिब्रूगढ़

21:10

नई दिल्ली

10:15

रोजाना

13

02442

नई दिल्ली

16:00

बिलासपुर

12:00

सप्ताह में दो बार

14

02441

बिलासपुर

14:40

नई दिल्ली

10:55

सप्ताह में दो बार

15

02823

भुवनेश्वर

10:00

नई दिल्ली

10:45

रोजाना

16

02824

नई दिल्ली

17:05

भुवनेश्वर

17:25

रोजाना

17

02425

नई दिल्ली

21:10

जम्मू तवी

05:45

रोजाना

18

02426

जम्मू तवी

20:10

नई दिल्ली

05:00

रोजाना

19

02434

नई दिल्ली

16:00

चेन्नई

20:40

सप्ताह में दो बार

20

02433

चेन्नई

06:35

नई दिल्ली

10:30

सप्ताह में दो बार

21

02454

नई दिल्ली

15:30

रांची

10:00

सप्ताह में दो बार

22

02453

रांची

17:40

नई दिल्ली

10:55

सप्ताह में दो बार

23

02414

नई दिल्ली

11:25

मडगांव

12:50

सप्ताह में दो बार

24

02413

मडगांव

10:30

नई दिल्ली

12:40

सप्ताह में दो बार

25

02438

नई दिल्ली

16:00

सिकंदराबाद

14:00

साप्ताहिक

26

02437

सिकंदराबाद

13:15

नई दिल्ली

10:40

साप्ताहिक

27

02432

नई दिल्ली

11:25

तिरुवनंतपुरम

05:25

सप्ताह में तीन  

28

02431

तिरुवनंतपुरम

19:45

नई दिल्ली

12:40

सप्ताह में तीन  

29

02501

अगरतला

19:00

नई दिल्ली

11:20

साप्ताहिक

30

02502

नई दिल्ली

19:50

अगरतला

13:30

साप्ताहिक

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें