फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Okinawa ने फिर शुरू किया उत्पादन, फिलहाल तैनात होंगे सिर्फ 25 फीसदी कर्मचारी

Mon, 11 May 2020 02:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंबे समय बाद एक बार फिर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने कारखाने खोलने शुरू कर दिए हैं। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Okinawa (ओकिनावा) ने 25 फीसदी कार्यबल के साथ उत्पादन फिर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Okinawa Electric Vehicle - फोटो : Okinawa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओकिनावा ने सोमवार को बताया कि उसके राजस्थान में भिवाड़ी संयंत्र और हरियाणा में गुरुग्राम स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में कामकाज दोबारा शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


ओकिनावा ने एक बयान में कहा कि साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए उसके कार्यालय, संयंत्र और डीलरशिप नेटवर्क ने परिचालन दोबारा शुरू किया है। 

कंपनी ने अपने डीलरों से भी 25 फीसदी कार्यबल के साथ काम करने के लिए कहा है। संयंत्र से उत्पादों को बाहर निकालते समय उन्हें सैनेटाइज (कीटाणुमुक्त) किया जाएगा। वहीं डीलर के यहां पहुंचने पर इसकी पुनरावृत्ति होगी। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक जीतेंदर शर्मा ने कहा कि सरकार के आर्थिक गतिविधियों के लिए राहत की घोषणा के साथ ही उत्पादन फिर शुरू करने का निर्णय किया गया।
 

देशभर में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में उद्योगों को दी गई सशर्त छूट का लाभ उठाते हुए विभिन्न वाहन कंपनियों ने अपने डीलर शोरूम और संयंत्र दोबारा चालू किए हैं।

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि उसके चेन्नई कारखाने का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। कंपनी ने कहा कि काम शुरू करने के पहले दिन ही प्लांट में 200 कारों का उत्पादन किया गया है। बता दें कि देशभर में वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के कारण सभी ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और डीलरशिप को बंद कर दिया था। 

ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ ही कई वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने भी अपना कारखानों में उत्पादन शुरू किया है। 

होंडा मोटरसाइकिल, डैमलर इंडिया, बीएमडब्ल्यू जैसी वाहन कंपियों और स्वराज इंजन, फैडरल मोगल, गोएल्जे इंडिया वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमतियां मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अपने डीलर शोरूम/ संयंत्र खुलने की सूचना दी। 

 
विज्ञापन

वहीं इससे पहले बुधवार को Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया), Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड), Isuzu Motors ( इसुजू मोटर्स) और TVS Motor (टीवीएस मोटर) समेत कई अन्य कंपनियों ने भी अपने प्लांट का परिचालन दोबारा शुरू करने की जानकारी दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें