फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने कल से 230 ट्रेनों को चलाने के लिए कसी कमर, यहां देखें ट्रेनों की पूरी सूची

Sun, 31 May 2020 08:22 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टिकटें ऑनलाइन (आईआरसीटीसी और मोबाइल एप) और ऑफलाइन माध्यमों (पीआरएस काउंटर, टिकट एजेंट, सीएससी) से बुक की जा सकती है
  • सिर्फ कंफर्म/ आरएसी टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन में आने और ट्रेन पर चढ़ने की अनुमति होगी
  • यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा
  • ट्रेन किराये में किसी भी तरह का कैटरिंग शुल्क शामिल नहीं होगा
  • यात्रा के दौरान चादर, कंबल एवं तकिया नहीं दिए जाएंगे
  • सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास के समय और यात्रा के दौरान फेस कवर/ मास्क पहनना होगा
  • सभी यात्री आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें और यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करें
विज्ञापन
रेलवे और अधिक ट्रेनें शुरू करने जा रही है। - फोटो : Indian Railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच भारत को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 68 दिनों की तालाबंदी के बाद चरणबद्ध तरीके से बंदिशें हटाने का एलान कर दिया है। इसी कड़ी में लॉकडाउन 4.0 के बाद भारतीय रेलवे ने भी करीब 230 ट्रेनों को चलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, इन ट्रेनों के साथ पहले से संचालित हो रही 30 ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


यहां गौर करने वाली बात यह है कि रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी है। साथ ही तत्काल कोटा के तहत भी टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह सुविधा रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। हालांकि, रेलवे ने टिकट की एडवांस बुकिंग के नियमों में कुछ परिवर्तन किया है। 


यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: 68 दिनों की बंदी के बाद कल से धीरे-धीरे खुलेगा देश का ताला, नियम तोड़ने पर होगी ये सजा 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि लॉकडाउन में 30 दिन पहले ही टिकट आरक्षण की सुविधा थी। लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी कर 120 दिन कर दिया गया है। रविवार से सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग वाले नियम में बदलाव हो जाएगा। करंट सीट बुकिंग यानी सीट खाली रहने पर स्टेशनों से इस तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। साथ ही बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस 31 मई की सुबह टिकट काउंटर व ऑनलाइन सर्विस के तहत होने लगेगी।

ट्रेनों की पूरी सूची



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें