फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US : भारतीय मूल के जोड़े ने अमेरिका में रिश्तेदार से कराई मजदूरी, जबरन काम और शारीरिक शोषण का लगा आरोप

Thu, 20 Jul 2023 03:50 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में एक भारतीय जोड़े पर अपने रिश्तेदार से जबरन काम और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। भारतीय मूल का जोड़ा अमेरिका में एक स्टोर चलाता है, जिसमें वह रिश्तेदार से काम करवाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक भारतीय जोड़े पर अपने रिश्तेदार से जबरन काम और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। भारतीय मूल का जोड़ा अमेरिका में एक स्टोर चलाता है, जिसमें वह रिश्तेदार से काम करवाते थे। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में बताया गया कि, वर्जीनिया के हरमनप्रीत सिंह और कुलबीर कौर ने पीड़ित के आव्रजन दस्तावेजों को उससे छीन लिया और उसे धमकाकर मनमर्जी काम करवाए।

विज्ञापन


काम के बदले कम वेतन दिया
साथ ही जोड़े पर शारीरिक शोषण, पीड़ित को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं और उसे मार्च 2018 और मई 2021 के बीच कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने पीड़ित को नॉर्थ चेस्टरफील्ड में हरमनप्रीत सिंह के स्टोर पर कैशियर के रूप में काम कराया, भोजन बनवाया, सफाई करवाई और स्टोर में और अन्य काम करने को जबरदस्ती मजबूर किया गया।

पीड़ित हरमनप्रीत सिंह का चचेरा भाई है
वर्जीनिया के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने पीड़ित के आव्रजन दस्तावेजों को जब्त कर लिया और उत्तरी चेस्टरफील्ड में एक सुविधा स्टोर में उसे शारीरिक दुर्व्यवहार, धमकियों और अपमानजनक रहने की स्थिति का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट की मानें तो पीड़ित हरमनप्रीत सिंह का चचेरा भाई है। 
विज्ञापन


अमेरिका में जबरन श्रम के आरोप में अधिकतम 20 साल की जेल
जोड़े पर आगे आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादियों ने वित्तीय लाभ के लिए पीड़ित का वीजा समाप्त होने के बाद उसे शरण दी और दिवालियापन से संबंधित धोखाधड़ी के अपराध किए। अमेरिका में जबरन श्रम के आरोप में अधिकतम 20 साल की जेल, पांच साल तक की निगरानी रिहाई, 250,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना और अनिवार्य क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। वहीं एक संघीय जिला अदालत का न्यायाधीश अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों और अन्य वैधानिक कारकों पर विचार करने के बाद किसी भी सजा का निर्धारण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें