फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा क्राइम ब्रांच ने दो लोगों से बरामद किया 150 किलो विस्फोटक, 1200 जिलेटिन छड़ें, 300 डेटोनेटर पकड़े गए

Thu, 20 Jul 2023 03:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लोगों ने बताया कि वे बिना वैध लाइसेंस के एक पत्थर की खदान में विस्फोट के लिए यह सामान ले जा रहे थे।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। यहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 150 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री और 300 डेटोनेटर बरामद हुए हैं। बताया गया है कि इन लोगों को दक्षिण गोवा से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बरामद हुई जिलेटिन की छड़ें आमतौर पर खनन और निर्माण से जुड़े उद्योगों में इस्तेमाल की जाती हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान भुजंग खात्वकर (32) और तलक बैप्टिस्ट (35) के तौर पर हुई है। इन्हें सैनवोरडेम के गुड्डमोल इलाके से कस्टडी में लिया गया। बताया गया है कि यह लोग छह बॉक्स में 1200 जिलेटिन की छड़ें लिए थे। इनका कुल वजह 150 किलो था और छह बंडल में 300 डेटोनेटर भी इकट्ठा थे। 

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लोगों ने बताया कि वे बिना वैध लाइसेंस के एक पत्थर की खदान में विस्फोट के लिए यह सामान ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 और विस्फोटक सामग्री कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें