फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिला पोसायडन-8 आई सामुद्रिक निगरानी विमान

Thu, 19 Nov 2020 12:07 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी8आई एयरक्राफ्ट (फाइल) - फोटो : Boeing India
विज्ञापन

अमेरिका के साथ हुए 1.1 अरब अमेरिकी डालर के रक्षा समझौते के तहत भारतीय नौसेना को मिलने वाले चार पोसायडन 8आई सामुद्रिक निगरानी एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में से एक विमान बुधवार को प्राप्त हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विमान अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है और यह विमान गोवा स्थित महत्वपूर्ण नेवल बेस आईएनएस हंस पर सुबह उतरा।

भारतीय नौसेना के पास पहले से ही आठ पी-8 आई विमान हैं जिन्हें हिंद महासागर में चीन के पोतों और पनडुब्बी पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है।

वर्ष 2016 में रक्षा मंत्रालय ने चार और ऐसे विमानों की खरीद का आर्डर दिया था। पिछले साल सरकार ने छह और पी-8 आई विमानों की खेप की खरीद को मंजूरी दी।

 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें