फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आज बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 का करेंगे उद्घाटन

Thu, 19 Nov 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी। 

विज्ञापन


इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार, बायोटेक्नोलॉजी एंड स्टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एमएम एक्टिविटी-टेक कम्युनिकेशंस ने साथ मिलकर किया है। इस खास कार्यक्रम में नई तकनीक के साथ महामारी के बाद आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। 


बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, स्विस परिसंघ के वाइस प्रेसिडेंट गाय पार्मेलिन और कई अन्य प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा भारत और दुनियाभर के अनुभवी नेता, उद्योग प्रमुख, टेक्नोक्रेट, शोधकर्ता, इनोवेटर, निवेशक, नीति निर्माता और शिक्षक भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें