फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा- सीएम योगी आदित्यानाथ ही होंगे पार्टी का चेहरा 

Wed, 23 Jun 2021 02:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • भाजपा महासचिव ने सीएम योगी के कामकाज की जमकर की तारीफ
  • यूपी में पार्टी का चेहरा बदलने की अटकलों पर लगाया विराम
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में जारी मंथन के बीच भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सीएम योगी आदित्यानाथ ही विधानसभा चुनाव में चेहरा होंगे। अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने सीएम योगी के कामकाज की जमकर तारीफ की और कहा, पार्टी योगी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से बातचीत में सिंह ने कहा कि यूपी सरकार और सीएम योगी के कामकाज की पूरे देश में तारीफ हो रही है। कोरोना के मोर्चे पर राज्य सरकार ने सीएम के नेतृत्व में बेहतरीन काम किया है। ऐसे में चेहरा बदलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

अलग-अलग बयान से बढ़ी अटकलें
दरअसल यूपी में नेतृत्व के सवाल पर अलग-अलग बयान से चर्चाओं का बाजार गर्म है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। जबकि राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उनके बाद सरकार के वरिष्ठ मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


राजस्थान में संसदीय बोर्ड करेगा फैसला
राजस्थान में जारी खटपट के बीच अरुण सिंह ने कहा कि यहां विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। गौरतलब है कि यहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थकों ने उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने की नए सिरे से मुहिम छेड़ी है।

बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजदूगी में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर करीब चार घंटे तक मंत्रियों की क्लास हुई। मंत्रियों ने अपने विभाग की उपलब्धियां बताते हुए चुनाव के मद्देनजर अपने सुझाव दिए।

प्रदेश सरकार के मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्रों के साथ प्रभार वाले जिलों में जाकर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी जमीन मजबूत करेंगे। जनता, संगठन और कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को जानेंगे। स्थानीय समस्याओं से सरकार को अवगत कराकर समधान का प्रयास करेंगे।

सभी को साधने की कोशिश
भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित मंत्रियों की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विनय कटियार, रमापतिराम को भी आमंत्रित किया गया था। उत्तर प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, रेखा वर्मा को भी आमंत्रित किया गया।

जितिन और शर्मा की मौजूदगी ने चौंकाया
प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। मंत्रियों में चर्चा रही कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय नेतृत्व दोनों को चुनाव से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।

योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चार लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा सहित सभी विभागों में तबादलों में पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें