भारतीय नौसेना ने ट्वीट करते हुए बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ की मुख्य परेड में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, रूस में भारतीय दूतावास के राजदूत शामिल हुए।
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह सेंट पीटर्सबर्ग में रविवार को रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ परेड में शामिल हुए। भारतीय नौसेना का पोत तबर रूसी नौसेना के परेड में जहाजों की टुकड़ी में शामिल था, जिसका निरीक्षण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया।
विज्ञापन
रूस में भारत के राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा भी रविवार को आयोजित इस परेड में शामिल हुए। भारतीय नौसेना ने ट्वीट करते हुए बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ की मुख्य परेड में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, रूस में भारतीय दूतावास के राजदूत शामिल हुए।
नौसेना ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तबर परेड में जहाज की पंक्ति में शामिल है, जिसका निरीक्षण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया।