फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: जीका वायरस के दो और मामले सामने आए, अब तक कुल 48 मरीज मिले

Sun, 25 Jul 2021 10:56 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि तिरुवनंतपुरम के कझाकुट्टम निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति और पंगप्पारा निवासी 37 वर्षीय शख्स दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में दो और लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमण के कुल 48 मामले हो गए हैं। इनमें से चार सक्रिय मामले हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि तिरुवनंतपुरम के कझाकुट्टम निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति और पंगप्पारा निवासी 37 वर्षीय शख्स दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


बता दें कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में किए गए परीक्षणों में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमित मरीजों में से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है और सभी की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें