फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग : कल से पहाड़ी राज्यों में होगी बर्फबारी, मध्य भारत में बारिश होने की है संभावना

Mon, 29 Nov 2021 01:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणपश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में 30 नवंबर की रात तेज हवाओं के साथ शुरू होने वाला बारिश का दौर 2 दिसंबर तक चलेगा। गुजरात में एक और दो दिसंबर को भारी बारिश की संभावना है।
 
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी गड़बड़ी के कारण 30 नवंबर की रात से देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, उत्तरपश्चिम और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणपश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में 30 नवंबर की रात तेज हवाओं के साथ शुरू होने वाला बारिश का दौर 2 दिसंबर तक चलेगा। गुजरात में एक और दो दिसंबर को गरज व बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक व दो दिसंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी तेज बारिश की संभावना है। 1 दिसंबर को उत्तरी कंकण में भी भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें