फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलिया में कार के पलटने से भारतवंशी की मौत, पत्नी ने शव भारत ले जाने के लिए लगाई मदद की गुहार

Wed, 06 Dec 2023 02:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

बताया जा रहा है कि खुशदीप सिंह सोमवार को रात सवा 11 बजे पामर्स रोड पर गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई और पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में एक पत्नी अपने पति का शव भारत भेजने के लिए सभी से मदद की गुहार लगा रही है। दरअसल, 26 साल के एक भारतवंशी व्यक्ति की कार के पलटने से मौत हो गई। अब पत्नी शव को भारत में उनके माता-पिता के पास ले जाने के लिए मदद मांग रही है। 

विज्ञापन


मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई 
बताया जा रहा है कि खुशदीप सिंह सोमवार को रात सवा 11 बजे पामर्स रोड पर गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई और पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।हालांकि, दुर्घटना के सही कारण की अभी भी जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस को संदेह है कि थकान के कारण हादसा हो सकता है। 

डैशकैम फुटेज खंगाल रही पुलिस
जांचकर्ता घटना के डैशकैम फुटेज खंगाल रहे हैं। इस दुर्घटना की जानकारी सिंह की पत्नी जपनीत कौर को दी गई, जो पिछले साल एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में ऑस्ट्रेलिया आई थी। कौर अपने पति के शव को घर वापस भेजने के लिए सोशल मीडिया के जरिए वित्तीय सहायता मांग रही है, जहां उसके माता-पिता अपने बेटे को आखिरी बार देखने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गो फंड मी पेज के जरिए मांगी मदद
कौर ने गो फंड मी पेज पर पोस्ट किया, 'अभी मेरे पास इतने रुपये नहीं है कि मैं उन्हें वापस भारत भेज सकूं। इसलिए कृपया इस कठिन समय में मेरी मदद करें। कोई भी दान, बड़ा या छोटा, बहुत काम लाएगा।' उन्होंने बताया कि खुशदीप मेलबर्न में एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे। 

पहले भी हो चुकी है भारतीय लोगों की मौत
इससे पहले, नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के एक पब में एक लग्जरी एसयूवी के घुस जाने से दो बच्चों समेत दो भारतीय परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें