फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: दुश्मन की हर चाल का जवाब देने को तैयार सेना, सैनिकों के लिए खरीदने जा रही 'जेटपैक'

Wed, 25 Jan 2023 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना ने फास्ट ट्रैक प्रोसीजर (FTP) के जरिए इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत 48 जेट पैक सूट खरीदने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी किया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और दुश्मन की हर चाल का जवाब देने के लिए भारतीय सेना खुद को लगातार हाईटेक कर रही है। इस बीच सेना ने सैनिकों के लिए जेटपैक सूट, नई पीढ़ी के ड्रोन सिस्टम और रोबोट की आपातकालीन खरीदी के लिए निविदाएं जारी की हैं। 

विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, सेना सैनिकों को 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भरने के लिए 48 जेटपैक सूट, 100 रोबोट और 130 फास्ट-ट्रैक 'टीथर्ड' ड्रोन सिस्टम की खरीदी करेगी। सेना ने कहा है कि जेटपैक सूट, सैनिकों के लिए सुरक्षित व नियंत्रित टेक-ऑफ और लैंडिंग वाला होना चाहिए, जो किसी भी दिशा में उतर सकता हो। इसके अलावा रोबोटों को 10,000 फीट तक की ऊँचाई पर काम करने में सक्षम होना चाहिए। वहीं ड्रोन लंबे समय तक सीमा रेखा के पार निगरानी के लिए उपयुक्त होना चाहिए। 

हालिया संघर्षों से भारत ने लिया सबक 
अधिकारी के मुताबिक, सेना की ओर से आपातकालीन खरीद के लिए ये निविदाएं जारी की गई हैं। यह कदम भारत ने हालिया वैश्विक संघर्षों को देखते हुए उठाया है। जिसमें आर्मेनिया-अजरबैजान से लेकर रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष हो या फिर पूर्व में चीन के साथ सैन्य टकराव। सेना ने फास्ट ट्रैक प्रोसीजर (FTP) के जरिए इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत 48 जेट पैक सूट खरीदने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें