फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने इस साल भर्ती टलने की खबरों को बताया गलत, कहा- जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 18 Aug 2020 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेना में भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना ने इस साल भर्तियां टलने की खबरों को गलत बताया है। सेना ने कहा है कि इस साल होने वाली भर्तियों को टाला नहीं गया है, ऐसी खबरें गलत हैं। सेना ने कहा है कि राज्य सरकारों की सिफारिशों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, 'मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी रिपोर्ट चल रही है कि भारतीय सेना की 2021 के लिए भर्ती टल गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। राज्यों की सिफारिशों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।'

भारतीय सेना अब संचालन भूमिकाओं के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती करती है। जल्द ही सेना मिलिट्री पुलिस के दूसरे बैच में 100 महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। साल 2020-21 की भर्ती के लिए सेना ने एक अधिसूचना भी जारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें