फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर में फैलाई जा रही है भ्रामक जानकारी को लेकर सेना की सफाई, कहा- फेक न्यूज से बचें

Sat, 14 Dec 2019 01:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। इसी बीच भारतीय सेना को लेकर कई तरह के भ्रामक पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं। जिनमें जवानों पर लोगों का उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर सेना ने एक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उसने लोगों को फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन


भारतीय सेना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की फर्जी खबरों से सावधान रहें जिन्हें कि संदिग्ध लोग फैला रहे हैं। सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'झूठ और दुष्प्रचार से बचें झूठी खबरें और दुष्प्रचार सोशल मीडिया पर कुछ अहितकर तत्वों द्वारा फैलाया जा रहा है। झूठी अफवाहों से बचे, झूठी खबरों को न सुने न देखें, न उस पर ध्यान दें। भारतीय सेना- देश की सेना।'
 

सेना ने अपने ट्वीट के साथ भारतीय सेना और भारत पहले हैशटैग का इस्तेमाल किया है। सेना ने ट्वीट के साथ कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। तस्वीर पर सेना ने लिखा है कि हजारों झूठी खबरें और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इनसे बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें