फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Air Force Day 2021 : भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस आज, जानें इसकी ताकत और महत्व

Fri, 08 Oct 2021 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज ही के दिन 8 अक्तूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। उस समय इसे रॉयल इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था, लेकिन बाद में रॉयल शब्द हटा दिया गया। 
विज्ञापन
वायुसेना दिवस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना आज अपना 89वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में से एक है। वायु सेना ने अनेकों बार अपने शौर्य और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है।  वायुसीमा की सुरक्षा और विषम परिस्थितियों में हालात को संभालने की जिम्मेदारी भी भारतीय वायुसेना के जांबाजों के ऊपर हैं। 8 अक्तूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी । देश आजाद होने से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था।  आजादी के बाद वायुसेना के नाम में से "रॉयल" शब्द को हटाकर "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया।

विज्ञापन


वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देश के पुराने और अत्याधुनिक विमानों के साथ भारतीय वायुसेना के जवान हैरतअंगेज करतब दिखा कर शौर्य का परिचय देते हैं। देखिए भारतीय वायुसेना के जवानों के हैरतअंगेज करतब।
 

भारतीय वायुसेना के पहले चीफ थे थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट
1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना, जिसमें 6 आएएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 जवानों को शामिल किया गया था। भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर इन चीफ, एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट थे। आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे। एयर फोर्स को आर्मी से 'आजाद' करने का श्रेय सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को ही जाता है। 
विज्ञापन





राष्ट्र को भारतीय वायु सेना पर गर्व- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना दिवस पर ट्वीट कर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया "वायुसेना दिवस के मौके पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई। राष्ट्र को भारतीय वायु सेना पर गर्व है, जिसने शांति और युद्ध के दौरान बार-बार अपनी शौर्य और पराक्रम को दिखाया है।  मुझे भरोसा है कि भारतीय वायुसेना उत्कृष्टता के अपने पोषित मानकों को बनाए रखना जारी रखेगी।
 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
वायु सेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया "हमारे वीर योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई। भारतीय वायु सेना साहस, परिश्रम और व्यावसायिकता का पर्याय है। उन्होंने चुनौतियों के समय में देश की रक्षा करने और मानवीय भावना के माध्यम से खुद को स्थापित किया है"।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- अपने वायु योद्धाओं पर गर्व
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स की 89वीं वर्षगांठ पर सभी वायुसेना के अधिकारियों और कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी। देश की सेवा में दृढ़ रहने और विभिन्न चुनौतियों का जवाब देने के लिए अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें