फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फिर होगा बेनकाब, एक और गिरफ्तार नागरिक के लिए भारत मांगेगा कॉन्सुलर एक्सेस

Tue, 23 May 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
sushma
विज्ञापन
पिछले हफ्ते पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार मुंबई के रहने वाले शेख नवी अहमद के मामले में भारत ने काउंसलर एक्सेस की मांग करने की तैयारी की है। इस मामले में पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने पर भारतीय हाई कमिश्नर ने पाकिस्तान के विदेश विभाग को इस मामले में सभी जानकारी देने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इस्लामाबाद के F-8 क्षेत्र से मरगला पुलिस स्टेशन ने एक भारतीय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामाबाद पुलिस ने आरोप लगाया है कि नवी अहमद के पास वहां रहने या अन्य पर्यटन से संबंधी जरूरी दस्तावेज नहीं थे।

उसके खिलाफ विदेशी एक्ट की आर्टिकल 14 के मुताबिक केस दर्ज कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक मुंबई का रहने वाला अहमद बिना किसी वीजा और एनओसी के पाकिस्तान में रह रहा था।
विज्ञापन


ये मामला उस वक्त सामने आया है जब अंतरराष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान की अदालत द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी पर रोक लगा दी है। वहीं जाधव मामले पर 16 बार काउंसलर एक्सेस की मांग करने पर पाकिस्तान हर बार इस मांग को ठुकारता आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें