फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना: चीन और पाक के जेएफ-17 से और खतरनाक होगा भारत का तेजस, हैमर मिसाइलों से होगा लैस

Tue, 16 Nov 2021 11:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैमर मिसाइलें 70 किमी दूर किसी भी कठोर से कठोर लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। अब ये मिसाइलें भारत के तेजस विमान में तैनात होने जा रही हैं। इससे भारत की हवा से जमीन पर वार करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। 
 
विज्ञापन
एलसीए तेजस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का स्वदेशी फाइटर जेट लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस (LCA Tejas) अब और भी ज्यादा मारक होने जा रहा है। अब यह एयरक्राफ्ट युद्ध जैसे हालातों में पलक झपकते ही 70 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन के बंकरों को नेस्तनाबूत कर देगा। दरअसल, भारतीय वायु सेना तेजस की मारक क्षमता को बढ़ाने जा रही है, इसके लिए फ्रांस से है हैमर मिसाइल का ऑर्डर दिया गया है, जो तेजस में तैनात होंगी। 

विज्ञापन


चीन-पाक को दो टूक संकेत 
भारतीय वायु सेना तेजस की क्षमताओं में उस समय वृद्धि कर रही है, जब चीन और पाकिस्तान से भारत का गतिरोध बढ़ गया है। चीन एलएसी पर हर रोज  हिंसक स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। ऐसे में भारतीय वायु सेना तेजस की क्षमताओं में वृद्धि करते हुए पाकिस्तान और चीन को दो टूक जवाब देना चाहती है। 

हवा से जमीन पर हमला करने की बढ़ेगी क्षमता
फ्रांस की हैमर मिसाइल हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है। यह मिसाइल 70 किमी दूर दुश्मन के कठोर से कठोर लक्ष्य को भेद सकती है। भारत को हैमर मिसाइल की पहली खेप तब मिली थी जब राफेल विमान भारत आया था। अब भारत और हैमर मिसाइलों को मंगाकर इसे तेजस में तैनात करेगा, इससे भारतीय वायु सेना की हवा से जमीन पर मार करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। 
विज्ञापन


चीन-पाक के विमान से तेजस होगा और खतरनाक
भारत के तेजस लड़ाकू विमान को पहले से ही चीन और पाकिस्तान के जेएफ-17 विमान से अधिक सक्षम और उन्नत माना जाता है। ऐसे में हैमर मिसाइल जैसे नए अपडेट से यह विमान परिचालन और मारक क्षमताओं में जेएफ-17 को कहीं पीछे छोड़ देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें