फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा नए मामले, 547 दिन बाद एक लाख के नीचे पहुंचे एक्टिव केस

Wed, 01 Dec 2021 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में एक्टिव केस की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। हालांकि, कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो दिन पहले की अपेक्षा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8,954 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 267 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 10 हजार 207 नए मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। राहत की बात ये है कि कोरोना के एक्टिव मामले 1 लाख से नीचे आ गए हैं। 547 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मामले 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 99 हजार 093 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 81 हजार 183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 45 लाख 96 हजार 776 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 69 हजार 247 लोगों की मौत हो चुकी है।  सक्रिय मामले में एक दिन में 1,520 केस कम हुए हैं। कोविड-19 की टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार तक पहुंच चुकी थी। कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

रिकवरी रेट 98.36% पहुंचा
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले एक लाख से घटकर 99,023 हो गए, जिसमें कुल संक्रमण का 0.29 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 98.36 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें