फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में सामने आए 50848 नए मामले, 1358 मरीजों ने गंवाई जान

Wed, 23 Jun 2021 10:50 AM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में कोविड के 50848 नए मामले सामने आए और 1358 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1358 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, देश में 50 दिनों में कोरोना वायरस के एक करोड़ मामले आने के साथ ही महामारी के मामलों की संख्या अब तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। एक दिन में 50,848 नए मरीज आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,28,709 पर पहुंच गई। इसी दौरान देश में कोरोना संक्रमण से 1,358 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,90,660 हो गई है।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे जिसके बाद उसे चार मई को दो करोड़ का आंकड़ा पार करने में करीब 136 दिन लगे और मात्र 50 दिनों में कोरोना वायरस ने एक करोड़ मामले पार कर लिए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ के पार चली गई है।
विज्ञापन


देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,43,194 पर पहुंच गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.56 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 68,817 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67 फीसदी है।
विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें