वहीं बता दें कि संक्रमण की साप्ताहिक दर गिरकर 8.21 प्रतिशत रह गई है। इलाज करा रहे इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 17,93,645 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 92.48 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है।
आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,61,79,085 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।