फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: कोरोना मामलों में तेज गिरावट, संक्रमण दर 3.50 फीसदी, पर दिल्ली में बढ़े केस

Tue, 09 Aug 2022 09:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,31,807 हैं। बीते 24 घंटे में 16,412 लोग कोरोना से उबर गए। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 थी और 16,167 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह मंगलवार को नए मामलों व सक्रिय केस दोनों में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
covid vaccination - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण में रोजाना उतार-चढ़ाव आ रहा है। बीते 24 घंटे में 12,751 नए मामले मिले, वहीं सक्रिय केस में भी और गिरावट आई। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज हुई। 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,31,807 हैं। बीते 24 घंटे में 16,412 लोग कोरोना से उबर गए। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 थी और 16,167 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह मंगलवार को नए मामलों व सक्रिय केस दोनों में गिरावट आई है। 

दिल्ली में 1372 नए केस, 6 मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,372 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले 7,484 हो गए हैं। वहीं, 1,927 मरीज ठीक हुए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें