फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Jobs: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नौकरियों की भरमार, खाली पड़े हैं 45 हजार से ज्यादा पद

Tue, 21 Mar 2023 07:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम लीज डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई सेक्टर की नौकरियों में शुरुआती तनख्वाह भी 10 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये सालाना तक मिल रही है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ जहां दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ने से लोगों की नौकरियों पर खतरे का अंदेशा जताया जा रहा है, वहीं इस वक्त भारत में एआई से जुड़ी 45 हजार नौकरियां खाली पड़ी हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 
विज्ञापन


टीम लीज डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई सेक्टर की नौकरियों में शुरुआती तनख्वाह भी 10 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये सालाना तक मिल रही है। वहीं, ज्यादा अनुभव वाले लोगों को इसकी दोगुनी सैलरी तक मिल सकती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मौके हेल्थकेयर से लेकर रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हैं। भारत में इन क्षेत्रों में नौकरी आने वाले समय में देश के एआई बाजार को बढ़ाएगी, जिससे पिछले साल ही 12.3 अरब डॉलर का राजस्व आया था। इसके आगे भी 20 फीसदी के चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है और 2025 तक इसके जरिए मिलने वाले राजस्व के 450-500 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है, जो कि भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य का 10 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें