फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine: ‘यूक्रेन में शांति के लिए पीएम मोदी से मदद की उम्मीद’, स्विस विदेश सचिव ने की भारत की प्रशंसा

Fri, 17 May 2024 09:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Russia Ukraine war: स्विट्जरलैंड के विदेश राज्य सचिव ने उम्मीद जताई है कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने में भारत भी अपना योगदान देगा। उन्होंने 15 और 16 जून को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन
भारत और स्विट्जरलैंड के झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘भारत दुनिया का दोस्त है और वैश्विक समुदाय यह उम्मीद करता है कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने में भारत महत्वपूर्ण योगदान दे।’ यह टिप्पणी स्विट्जरलैंड के विदेश राज्य सचिव अलेक्जेंड्रे फैसेल ने की है।

विज्ञापन


पीएम मोदी को शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया 
बता दें कि स्विट्जरलैंड में अगले महीने एक शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए आयोजित होगा। स्विस विदेश राज्य सचिव ने इस संबंध में दिल्ली में भारत के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को भी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए एक रास्ता तैयार करना है।

भारत शांति का समर्थक देश है- फैसेल
स्विट्जरलैंड ने 15 और 16 जून को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 160 देशों को निमंत्रण भेजा है। अलेक्जेंड्रे फैसेल ने कहा कि भारत शांति का समर्थक देश है और इस देश के पास संघर्षों को खत्म कर शांति स्थापित करने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि हम भारत के समर्थन चाहते हैं और साथ में काम करने की इच्छा रखते हैं। फैसेल ने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए अभी भारत की तरफ से सम्मेलन में प्रतिभाग को लेकर तय नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई प्रधानमंत्री मोदी इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन


‘यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए भारत की होगी अहम भूमिका’
स्विट्जरलैंड के विदेश राज्य सचिव ने कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन के साथ नजदीकी संबंध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए नई दिल्ली द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कूटनीतिक दृष्टिकोण से भारत का दबदबा और प्रभाव है। इसका प्रदर्शन भारत ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान सफलतापूर्वक किया। फैसेल ने उम्मीद जताई कि शिखर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने में भारत द्वारा मदद प्रदान की जाएगी और इस तरह से यूक्रेन में संघर्ष खत्म कर शांति स्थापित की जाएगी। 
विज्ञापन

उधर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का कहना है ‘हमें स्विस पक्ष से निमंत्रण मिला है। हमें अपनी भागीदारी पर अभी फैसला करना बाकी है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें