फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bhutan Relations: भारत-भूटान असाधारण संबंधों को और मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध, बयान जारी

Sun, 17 Mar 2024 07:35 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोदी और टोबगे की मुलाकात के दो दिन बाद शनिवार को जारी साझा बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने सौर, पवन ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन को शामिल करने के लिए जल विद्युत क्षेत्र से परे मौजूदा भारत-भूटान ऊर्जा साझेदारी का विस्तार करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
भूटान के पीएम शेरिंग तोब्गे, पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और भूटान अपने असाधारण संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भूटान के पीएम दशो शेरिंग तोबगे को भरोसा दिलाया कि उच्च आय वाला राष्ट्र बनने की अपनी खोज में नई दिल्ली थिम्पू के साथ साझेदारी को बरकरार रखने के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन


मोदी और टोबगे की मुलाकात के दो दिन बाद शनिवार को जारी साझा बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने सौर, पवन ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन को शामिल करने के लिए जल विद्युत क्षेत्र से परे मौजूदा भारत-भूटान ऊर्जा साझेदारी का विस्तार करने पर सहमति जताई है।

भूटान के लिए भारत की विकास सहायता बुनियादी ढांचे के विकास, उसके विस्तृत रूप में कनेक्टिविटी के निर्माण पर केंद्रित होगी, जिसमें सड़क, रेल, वायु और डिजिटल कनेक्टिविटी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, टोबगे ने भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 5,000 करोड़ की विकास सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया। बातचीत के दौरान मोदी ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को लेकर टोबगे के दृष्टिकोण की भी सराहना की। इससे भूटान और क्षेत्र में स्थायी रूप से आर्थिक समृद्धि आएगी। एजेंसी

परस्पर समझ से मजबूत हैं रिश्ते...
साझा बयान के मुताबिक, भारत-भूटान साझेदारी की विशेषता सभी स्तरों पर अत्यधिक विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ है। लोगों के बीच मजबूत संपर्क और घनिष्ठ आर्थिक एवं विकास साझेदारी से इस भरोसे को बल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें