फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश सरकार के दबाव में भारत ने रद्द किया ब्रिटिश सांसद का वीजा 

Fri, 13 Jul 2018 05:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के सांसद ने भारत पर बांग्लादेशी सरकार के दबाव में आकर वीजा रद्द करने का आरोप लगाया है। ब्रिटिश सांसद लॉर्ड अलेक्जेंडर कार्लाइल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेशी सरकार के दबाव में भारत में प्रवेश से रोक दिया गया था। कार्लाइल जेल में बंद पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का कानूनी सलाहकार भी थे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि बुधवार की रात वीजा नहीं होने के कारण अलेक्जेंडर कार्लाइल को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। लंदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्लाइल ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय अधिकारियों ने इस संबंध में कोई उचित कारण नहीं बताया है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी सरकार ने ढाका स्थित कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया। उन्हें मुझे भारत में प्रवेश करने से रोकने को कहा। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि वह बुधवार को यहां आए थे, लेकिन उनके पास उचित भारतीय वीजा नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें