फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Australia: 'दुनिया में भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ता सबसे अहम'; राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद रिचर्ड मार्ल्स

Mon, 20 Nov 2023 07:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक से पहले राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात नई दिल्ली में हुई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सौदों को मजबूत बनाने पर प्रतिबद्धता जताई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते सैन्य सहयोग पर भी दोनों देशों ने संतोष प्रकट किया।  सैन्य और सामरिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के सैनिक संयुक्त युद्धाभ्यास करते हैं। परस्पर सहयोग बढ़ाने के मकसद से सैन्य साजोसामान का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र की संस्थाओं के बीच संवाद भी होता है।
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स देश के उपप्रधानमंत्री भी हैं। उनके भारत दौरे पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को बहुस्तरीय सैन्य अभ्यास- 'मालाबार' में पहली बार भाग लेने और ऑस्ट्रेलिया में इसके सफल आयोजन को लेकर बधाई दी। बता दें कि इसी साल अगस्त में मालाबार सैन्य अभ्यास हुआ। इसका मकसद देशों की सैन्य क्षमताओं का विकास करना है।

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने आपस में सूचनाओं के आदान प्रदान और समुद्री क्षेत्र को लेकर जागरुकता बढ़ाने की अहमियत को स्वीकार किया। वायुसेना के विमानों में ईंधन भरने की क्षमता के मामले में दोनों देशों की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग और हाइड्रोग्राफी कोऑपरेशन पर समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ बातचीत के दौरान दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, पनडुब्बी और ड्रोन से मुकाबले के लिए विकसित की जा रही तकनीकों से जुड़े जरूरी प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी जोर दिया। उन्होंने बदलते दौर के साथ साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर भी प्रशिक्षण को जरूरी करार दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री इस बात पर सहमत हैं कि रक्षा उद्योग और शोध में सहयोग बढ़ने पर पहले से ही मजबूत द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि इस बैठक से पहले हुई बातचीत के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने उन क्षेत्रों की पहचान की थी, जिनमें दोनों देशों के बीच सहयोग प्रगाढ़ होने की संभावनाएं हैं। उन क्षेत्रों की पहचान के बाद आज की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ रक्षा सहभागिता को और मजबूत बनाने पर ध्यान देकर संकल्प लिया जा रहा है।

बैठक में ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री सह रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने भारत दौरे को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट विश्व कप जैसे आयोजन के समय भारत आना और भी खास मौका रहा। उन्होंने भारत को विश्व कप के सफल आयोजन और पूरे विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि फाइनल मैच के परिणाम उनके पक्ष में रहे इससे उन्हें खुशकिस्मती का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वकप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरी दोस्ती को भी दिखाता है।
विज्ञापन


रिचर्ड मार्ल्स ने कहा, यह बताना बेहद मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ रिश्तों को कितनी अहमियत देता है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर जैसे कठिन क्षेत्र और चुनौतियों से भरी दुनिया में दोनों देश सामरिक सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर के दृष्टिकोण से देखने पर हम पड़ोसी हैं। हमारे बीच गहरे रणनीतिक सहयोग हैं। इससे भी अधिक अहम बात है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया लोकतंत्र की परंपराओं को साझा करते हैं। इसके साथ-साथ कानून का राज, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विरासत के मामले में भी दोनों देशों का रिश्ता बेहद खास है। क्रिकेट के मामले में भी दोनों देश काफी करीब हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि पूरी दुनिया में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें