फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Mbappe: भारत की हार के बाद फुटबॉलर एम्बाप्पे से हो रही विराट की तुलना, दोनों ट्रॉफी हारकर भी दिल जीत गए

Mon, 20 Nov 2023 07:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन चैंपियन नहीं बन पाई। फीफा विश्व कप 2023 में फ्रांस के साथ भी ऐसा ही हुआ था। भारत के लिए विराट ने कमाल किया और फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन दोनों ट्रॉफी जीतने से चूक गए।
विज्ञापन
किलियन एम्बाप्पे और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे विश्व कप 2023 अपने नाम किया। फाइनल में छह विकेट से जीत के साथ कंगारू टीम ने छठी बार वनडे विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया। वहीं, भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एक दशक लंबा सूखा खत्म करने से चूक गई। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही मेजबान भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया चैंपियन की तरह ही खेली। बिना कोई मैच हारे भारत ने फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, एक खराब दिन के चलते यह टीम विश्व विजेता बनने से चूक गई। 
विज्ञापन


फीफा विश्व कप 2022 में फ्रांस की फुटबॉल टीम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे अर्जेंटीना के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में फैंस ने फ्रांस और भारत की तुलना की है। इसके अलावा फ्रांस के एम्बाप्पे और कोहली में समानता बताई है।
 

विराट और एम्बाप्पे अलग-अलग खेल के चैंपियन खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा समय में जो विराट की भावनाएं हैं। वही भावनाएं 2022 फीफा विश्व कप के बाद एम्बाप्पे की थीं। फीफा विश्व कप 2022 में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने लाजवाब प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा आठ गोल किए थे। फाइनल में भी उन्होंने तीन गोल दागे थे और अंत में गोल्डन बूट भी अपने नाम किया था। इसके बावजूद वह ट्रॉफी नहीं उठा पाए थे। कुछ ऐसा ही विराट के साथ इस विश्व कप में हुआ। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने इस विश्व कप के 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 765 रन बनाए। उनका औसत 95.62 और स्ट्राइक रेट 90.31 का रहा। उनके बल्ले से तीन शतक और छह अर्धशतक निकले। एक मुकाबले में वह खाता खोले बिना आउट हो गए, लेकिन बची हुई 10 पारियों में नौ बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं, तीन मुकाबलों में वह नाबाद लौटे। उन्होंने इस दौरान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया कीर्तिमान हासिल किया। इससे पहले एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 673 रन सचिन के नाम थे। कोहली ने यह रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन




फाइनल मैच में भी विराट ने 54 रन की बेहतरीन पारी खेली और लंबे समय तक एक छोर संभाले रखा, लेकिन वह भी ट्रॉफी नहीं उठा पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें