' सुने तो आंखें छलक जाती हैं... रहमान की आवाज में '
' सुनते ही रोम रोम में जोश भर जाता है...सच, कुछ तो बात होती है देशभक्ति गीतों में।
इसी सोच के साथ, 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला ने पूरे देश को मां तुझे प्रणाम चैलेंज दिया है। इसे पूरा करने के लिए लोगों को अकेले,डुएट या ग्रुप में कोई देशभक्ति गाना गाते हुए अपना वीडियो बनाना है और उसे सोशल मीडिया पर #मांतुझेप्रणाम हैशटैग के साथ अपलोड करना है।
6 अगस्त से शुरू हुई अमर उजाला की इस मुहिम के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं और अपने गाने का वीडियो फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। यही नहीं, वे लोग अपने दोस्तों को भी इससे जोड़ते जा रहे हैं। खुद अमर उजाला की टीम भी दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने में जाकर लोगों को इसका हिस्सा बनने का मौका दे रही है और उनके वीडियोज तैयार कर रही है।
तो आप भी सुर, लय और ताल की फिक्र किए बिना, बस अपने दिल की आवाज सुनिए। मोबाइल फोन उठाइये और भारत मां के लिए जो भी गाना दिल में आए,बस दिल खोलकर गा दीजिए और पूरी दुनिया को बता दीजिए कि आपके दिल में अपने देश के लिए कितना प्यार और सम्मान है।
ऐसे अपलोड करें अपना वीडियो
आप जब भी अपना वीडियो फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें साथ में #मांतुझेप्रणाम, #MaaTujhePranam हैशटैग जरूर लगाएं। साथ ही अपने पोस्ट में @AmarUjalaNews को भी जरूर टैग करें। आप चाहें तो फेसबुक लाइव के माध्यम से वीडियो शेयर कर सकते हैं। जब भी आप ये वीडियो पोस्ट करें, अपने किसी दोस्त को देशभक्ति गीत गाने के लिए चैलेंज करें।
आप चाहें तो हमारी वेबसाइट पर भी अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें
तिरंगे के साथ सेल्फी
आजादी के मौके पर तिरंगे के साथ भी अपनी एक सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर #SelfieWithTiranga #हमारातिरंगा #अमरउजाला और @AmarUjalaNews के साथ शेयर करें।
अपनी सेल्फी हमें meriawaaz@auw.co.in ईमेल आईडी पर भी भेजिए, ताकि हम इन्हें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर सकें।
आजादी का जश्न हर दिन, हर घड़ी मनाइये। ये आपका कर्तव्य है और अधिकार भी। इसे यूं ही ना गंवाइये...
वंदे मातरम