फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: '140 करोड़ भारतीय आपकी जय-जयकार कर रहे', पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, राहुल बोले- निडर खेलिए

Sun, 19 Nov 2023 12:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

IND vs AUS World Cup Final: गुजरात स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने जा रहा है। जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं समाने आ रही है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि हमारी जीत पक्की है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। भारतीय प्रशंसक भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम के बाहर तक लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विश्वकप के इस मुकाबले को लेकर राजनीतिक गलियारों से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे मुकाबले के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, हर कोई चाहता है कि भारत इस मुकाबले को जीते। आज भारत में खेलों के प्रति नया आकर्षण हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अच्छी है, स्वभाविक है दोनों टीमों के बीच जबदस्त मुकाबला होने जा रहा है।
 

भारत की जीत की कामना करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, आज की रात अच्छी होने वाली है। भारत विश्वकप को अपने नाम करेगा। हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस जीत को सुनिश्चित करेगा। निश्चित तौर पर भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगा। 
विज्ञापन



पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे मुकाबले को लेकर पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'टीम इंडिया को शुभकामनाएं। 140 करोड़ भारतीय आपकी जय-जयकार कर रहे हैं। आप चमकें, अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें।
 

सांसद तेजस्वी सूर्या ने भारत की जीत का जताया भरोसा
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए खासा उत्साहित हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, आज हम सभी उत्साहित हैं क्योंकि यह विश्व कप फाइनल है। पूरी दुनिया भारत की जीत की कामना कर रही है। हमें शानदार जीत का पूरा भरोसा है। 
 

राहुल गांधी बोले-आपके लिए लोगों का दिल धड़कता है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय टीम की हौसलाफजाई की। उन्होंने पोस्ट लिखते हुए कहा, विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कहा, निडर होकर खेलें क्योंकि देश के लोगों का दिल आपके लिए धड़कता है। 
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं टीम के साथ है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा और इतिहास रचेगा।
 

प्रियंका गांधी ने कहा-टीम इंडिया को शुभकामनाएं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, आज क्रिकेट विश्व कप का फाइनल है। हमारी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में रिकॉर्ड बनाएगी। यह हमारी एकता का प्रतीक है। टीम इंडिया को शुभकामनाएं।
 
अमित शाह ने कहा, टीम को मेरी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमारी टीम ने विश्व कप के सभी मैचों में जीत के असाधारण रिकॉर्ड बनाए हैं। दुनियाभर के 140 करोड़ नागरिक और क्रिकेट प्रशंसक उनके समर्थन में खड़े हैं। टीम को मेरी शुभकामनाएं। 
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें