फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : आयकर ने पंजाब और हरियाणा के तीन कमीशन एजेंटों पर मारे छापे, तीन करोड़ से ज्यादा के नकदी व आभूषण जब्त

Fri, 10 Sep 2021 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली

सार

इन कमीशन एजेंटों का कारोबार स्टील रोलिंग मिल, कोल्ड स्टोरेज, जनरल मिल्स, ज्वेलरी शॉप व फ्लोर मिल से जुड़ा है।
 
विज्ञापन
आईटी रेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने पंजाब व हरियाणा के तीन कमीशन एजेंट समूहों पर आठ सितंबर को छापे मारे। इस दौरान तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद राशि व आभूषण जब्त किए गए। समूह के लॉकरों को भी सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस कार्रवाई के बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि इन कमीशन एजेंट समूहों के पंजाब और हरियाणा में परिसरों की जांच की गई। ये समूह कमीशन एजेंट के कारोबार के अलावा स्टील रोलिंग मिल, कोल्ड स्टोरेज, जनरल मिल्स, ज्वेलरी शॉप, राइस मिल्स, फ्लोर मिल चलाने में भी लगे हुए हैं। 



जांच के दौरान 1.70 करोड़ रुपये नकद मिले और 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण भी पाए गए। ये बेहिसाबी होने से जब्त किए गए। करीब 1.50 करोड़ रुपये का बेहिसाबी आटा भी जब्त किया गया। आठ बैंक लॉकरों को सील किया गया है। कुछ परिसरों की जांच में डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान इन समूहों के 3.40 करोड़ रुपये के बेहिसाबी निवेश और अचल संपत्तियों का भी पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें