फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: आयकर विभाग ने विदेशी चंदे में घालमेल का लगाया आरोप, चैरिटी के नाम पर जुटाया 18.94 करोड़ चंदा

Sun, 19 Sep 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

आयकर विभाग ने अभिनेता सूद के ठिकानों पर छापे में 1.8 करोड़ नकद जब्त किए हैं। वहीं, 11 बैंक लॉकर्स को भी सील किया है। कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं कि कर चोरी के लिए खातों में पेशेवर रसीदों को छिपाकर लोन की तरह दिखाया गया।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : Insatagram@sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सोनू सूद के ठिकानों को चार दिनों से खंगाल रहे आयकर विभाग ने शनिवार को उन पर विदेशी चंदे में घालमेल का आरोप लगाया। आयकर की जांच में सामने आया है कि सोनू सूद फाउंडेशन नामक संस्था जुलाई 2020 में रजिस्टर्ड हुई और तब से एक अप्रैल 2021 तक इसे चैरिटी के नाम पर 18.94 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि इसमें खर्च महज 1.9 करोड़ रुपये हुए, बाकी 17 करोड़ संस्था के खाते में जमा हैं।

विज्ञापन

 

आयकर विभाग के मुताबिक लखनऊ में सूद की एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में 175 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग के सुबूत भी उसके हाथ लगे हैं। इस कंपनी के साथ बोगस सौदों में 65 करोड़ की अनियमितता भी पकड़ी है। वहीं, विदेशी अंशदान विनियम अधिनियम (एफसीआरए) का उलंघन कर 2.1 करोड़ रुपए विदेशी चंदा भी लिया। इसके अलावा सूद ने दो कान्ट्रैक्ट भी साइन किए हैं।
 

1.8 करोड़ नकद जब्त 11 बैंक लॉकर सील
आयकर विभाग ने अभिनेता सूद के ठिकानों पर छापे में 1.8 करोड़ नकद जब्त किए हैं। वहीं, 11 बैंक लॉकर्स को भी सील किया है। कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं कि कर चोरी के लिए खातों में पेशेवर रसीदों को छिपाकर लोन की तरह दिखाया गया।

विज्ञापन

 

जायजाद खरीदने में इस्तेमाल
आयकर विभाग ने कहा, कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि कर चोरी के लिए खातों में पेशेवर रसीदों को छिपाकर लोन की तरह दिखाया गया। इनका इस्तेमाल जायदाद खरीदने में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें