फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारत पर्व-2021’ का आगाज: लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला बोले-अपार संभावना वाला क्षेत्र है पर्यटन

Tue, 26 Jan 2021 11:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत पर्व-2021 का शुभारंभ करते लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला, समीप है पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘भारत पर्व-2021’ का शुभारंभ मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। इस मौके पर बिड़ला ने कहा कि ‘भारत पर्व’ के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय ने देश के पर्यटन, आध्यात्मिक एवं अन्य गतिविधियों को एक साथ एक मंच पर लाने का कार्य किया है।

विज्ञापन


बिड़ला ने कार्यक्रम के आरम्भ में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के लोकतंत्र की सराहना करते हुए कहा कि सात दशक से भी लंबी यात्रा में हमारा लोकतंत्र परिपक्व, मज़बूत और प्रभावी हुआ है। 

कोरोना काल पर्यटन क्षेत्र के लिए चुनौतीभरा रहा
कोरोना महामारी से आई विपदा के बारे में बात करते हुए बिड़ला ने कहा कि टूरिज़्म सेक्टर के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती का समय था। इस चुनौती के बाद भी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया। भारत में पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावना जताते हुए बिड़ला ने कहा कि यही एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां सबसे ज्यादा लोगों को रोज़गार मिलता है। यदि  हमें सामाजिक-आर्थिक परिस्थितयों को बदलना है तो हमें टूरिज्म सेक्टर को बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


राज्यों की भूमिका की सराहना करते हुए बिड़ला ने कहा कि हर राज्य ने पर्यटन एवं अध्यात्म से जुड़े हुए स्थलों को विकसित करने की दिशा में काम किया है। हम पर्यटन और संस्कृति के माध्यम से पूरे देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। देश का कोई ऐसा राज्य या जिला नहीं है जहां की कोई विशेषता न हो। इन विशेषताओं के कारण ही भारत, देश-विदेश के पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र है।इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें