फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Sun, 29 Sep 2024 11:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

Odisha: ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस रैंक में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 21 जिलों के एसपी सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 55 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस, IPS - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस रैंक में एक बड़ा फेरबदल किया है। एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 55 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। 

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए.के. रे को महानिदेशक (जेल और सुधार सेवाएं) नियुक्ति किया गया। जबकि 1993 बैच के विनयतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बनाया गया। वहीं, आर.पी. कोचे को खुफिया का नया निदेशक बनाया गया है। जबकि अरुण बोथरा को अतिरिक्त महानिदेशक (रेलवे और तटीय सुरक्षा) और सौम्येंद्र कुमार प्रियदर्शी को नए महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के रूप में नियुक्त किया गया।  
 
भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त संजीव पांडा को अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) और  बीजू पटनायक को राज्य पुलिस अकादमी का निदेशक बनाया गया। सुशील देव देत्ता सिंह को भवनेश्वर-कटक का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

 


संजय कुमार कौशल को नए आईजी (विजिलेंस संगठन) के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि दीपक कुमार आईजी (अग्निशमन सेवा और होम गार्ड्स) और जे.एन.पंकज को आईजी (ऑपरेशन) बनाया गया।

एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने पिनाक मिश्रा को भुवनेश्वर का नया डीसीपी नियुक्त किया है। वह प्रतीक सिंह की जगह लेंगे। जगमोहन मेना को कटक का डीसीपी बनाया गया है। मेना अभी गंजाम के एसपी थे। वहीं लोगनायगी दिव्या को विजिलेंस का एसपी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें