फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: एक महीने से भी कम समय में 2.27 लाख से ज्यादा गर्भवतियों को टीका

Sat, 31 Jul 2021 05:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
  • तमिलनाडु में सर्वाधिक 78,838 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में भी तेजी आई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक महीने से भी कम समय में 2.27 लाख से भी ज्यादा गर्भवतियों ने वैक्सीन ली है। तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, ओडिशा, केरल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने आगे आकर टीकाकरण में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं को शामिल करने के लिए दो जुलाई को निर्देश जारी किए गए थे। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा हो चुका है।

तमिलनाडु में सर्वाधिक 78,838 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 34,228, ओडिशा में 29,821, मध्य प्रदेश में 21,842, केरल में 18,423 और कर्नाटक में 16,673 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यों द्वारा कई पहल की गई हैं। कई राज्यों में इनके लिए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

वहीं कई जगहों पर प्रसव पूर्व क्लीनिकों में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और परामर्शदाताओं द्वारा टीकाकरण की सलाह दी जा रही है। आशा कर्मचारी भी काफी अहम भूमिका निभा रही हैं और अपने-अपने क्षेत्र में गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें