फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: बेन स्टोक्स लंबे समय तक क्रिकेट से रहेंगे दूर, भारत के खिलाफ सीरीज में भी नहीं लेंगे भाग

Sat, 31 Jul 2021 05:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ईसीबी के अनुसार, स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य और परिवार को प्राथमिकता देना चाहते हैं। यही कारण है कि स्टोक्स भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।  
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनिश्चितकालीन विराम लिया है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को दी गई। ईसीबी के अनुसार, स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य और परिवार को प्राथमिकता देना चाहते हैं। यही कारण है कि स्टोक्स भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।  

विज्ञापन


30 वर्षीय क्रिकेटर स्टोक्स पिछले कुछ समय से ऊंगली की चोट से परेशान हैं और उसपर ध्यान देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह इस पूरे साल क्रिकेट से दूर रह सकते हैं और ऐसे में उनके एशेज और टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर भी संशय है।  
 
स्टोक्स काफी समय से परिवार से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अपनी परेशानियों को साझा करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि हम इंसान हैं और हमारी मानसिक मजबूती जरूरी है। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में मौजूद है और उसे यहां मेजबान देश से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच चार अगस्त से शुरू होगा और पूरी सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। ऐसे में स्टोक्स के टीम में ना रहने से इंग्लैंड को बड़ा नुकसान होगा। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में सोमरसेट के खिलाड़ी क्रेग ओवरटन इंग्लैंड टीम का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें