वीडियो में महिला नेता कहती नजर आती हैं कि मेरी सैंडिल सरकार और पुलिस की मिलीभगत से मेरे पैरों से छीन ली गई, ताकि मैं आगे की लड़ाई नहीं लड़ सकूं। सरकार मेरी सैंडिल गायब कर मुझे दबाना चाहती है। मैं नंगे पैर ही आगे की लड़ाई लड़ूंगी।
एफआईआर दर्ज कराऊंगी इन लोगों के खिलाफ। वैसे भी किसानों के पास खाने को नहीं है, जैसे-तैसे कर मैंने सैंडिल ली, वो भी इस सरकार ने छीन ली, अब कौन सैंडिल वापस करेगा। ये सरकार मेरे सैंडिल वापस करे। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। दिन भर गीता भाटी के सैंडिल वापस करो ट्रेंड करता रहा।
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम की बौछार होने लगी। \
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीबीआई से इस मामले की जांच की मांग करनी चाहिए।
एक यूजर ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि अब चोरी की चप्पल खोजने के लिए एनआईए की टीम संदिग्ध लोगों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि गीता भाटी की सैंडल चोरी होने के मसला अब विश्वस्तर पर उठाया जा रहा है ये कोई आम मसला नहीं अब दुनियाभर में गीता भाटी की सैंडल के लिए आवाज उठेगी।