फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 09 Oct 2019 07:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top news of 09 October - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


हरियाणा की सियासी जमीन पर आज भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज आमने-सामने 
प्रदेश की सियासी राजधानी में भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज आज आमने-सामने होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां महम की नई अनाज मंडी में महम, गढ़ी सांपला-किलोई व कलानौर हलकों की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के आंबेडकर चौक पर रोहतक शहर की जनसभा को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


भारत दौरे से पहले चीन के बदले सुर, कहा- भारत-पाक बातचीत से ही सुलझाएं कश्मीर मुद्दा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले चीन के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत दौरे पर शुक्रवार को पहुंचना है, लेकिन अभी तक दोनों ही देशों की तरफ से उनके आगमन की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि चीन आज जिनपिंग के 24 घंटे लंबे भारतीय दौरे की घोषणा कर सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

हल्के सवारी वाहन चालक आज घेरेंगे सीएम केजरीवाल का आवास
संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के विरोध में हल्के सवारी मोटर वाहन चालक संगठन आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वे परिवहन विभाग द्वारा स्टेज कैरिज रूटों पर हल्के यात्री वाहनों (ग्रामीण सेवा, ईको फ्रैंडली सेवा और मैक्सी कैब) के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के संकेतों समेत 23 सूत्रीय मांगों के लिए जुटेंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस विशेषः तकनीक ने लोगों को किया सोशल मीडिया तक सीमित
एक समय था जब लोग चिट्ठियों के इंतजार में रात- दिन एक कर दिया करते थे। लेकिन बदलते परिवेश और बढ़ती तकनीक ने लोगों को मोबाइल के जरिये महज सोशल मीडिया तक ही सीमित कर दिया है। आलम यह है कि आज अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस है और आज की युवा पीढ़ी चिट्ठी, पोस्टकार्ड और ग्रीटिंग के महत्व से ही जुदा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल का यह है कार्यक्रम, आज करेंगी ताजमहल, किला व सीकरी का दीदार
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिन ताजनगरी में रहेंगी। वह आज (बुधवार) दोपहर को पहुंच जाएंगी। इस दौरान दीक्षांत समारोह में शिरकत करने से पहले विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का दीदार करने जाएंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें