भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना बुधवार चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। आईसीसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
दरअसल, नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके पांव के अंगूठे में गेंद लग गई। उनकी जगह पूजा वस्त्रकार को शामिल किया गया है। कोच डब्ल्यू वी रामन का कहना है कि मंधाना की वापसी एनसीए में फिजियो के आकलन के बाद तय होगी।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच नौ अक्तूबर से इस सीरीज की शुरुआत होगी। मंधाना भारतीय महिा क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हैं। इस वक्त वह अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले 18 मैचों में 67.86 की औसत और 90.97 के स्ट्राइक रेट से 1018 रन बनाए हैं। मंधाना के नाम दो शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं।