हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
आरे विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने लिया छात्रों के पत्र का संज्ञान, विशेष पीठ में आज सुनवाई
मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो शेड के निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए तत्काल सुनवाई करने का फैसला किया है। सोमवार को जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ मामले पर सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली: कृष्णा नगर मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा आज से
ईपीसीए के निर्देश पर पूर्वी निगम क्षेत्र के कृष्णा नगर के लाल क्वार्टर मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा आज से शुरू हो रही है। इस पार्किंग में 200 कारें खड़ी की जा सकेंगी। इस सुविधा के साथ ट्रायल के तौर पर बाजार में पांच दिन तक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चिन्मयानंद मामला: आवाज के नमूनों के लिए आज पांचों आरोपियों को लखनऊ ले जा सकती है एसआईटी
आवाज नमूना मिलान के लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम को एसआईटी रविवार को छुट्टी होने की वजह से लखनऊ फोरेंसिक लैब नहीं ले जा पाई। संभावना है कि आज एसआईटी पांचों को लखनऊ फोरेंसिक लैब ले जा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
तेलंगाना : आरटीसी का 'भार' नहीं उठाएगी सरकार, हड़ताली कर्मचारी होंगे बर्खास्त
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य सड़क परिवहन कार्पोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ किया कि जो कर्मचारी अंतिम समयावधि (शनिवार शाम छह बजे) तक काम पर वापस नहीं लौटे हैं, उन्हें ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाएगा। बता दें कि टीएसआरटीसी कर्मचारी यूनियनों की जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) का दावा है कि हड़ताल में सभी 50 बजार कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दशहरे के बाद विदा होगा मानसून, आज से मिलेगी बारिश से राहत
स्काईमेट वेदर के मौसम विभाग के उपाध्यक्ष महेश पालावत के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में आज से बारिश का सिलसिला थमने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून के जाने में सबसे ज्यादा देरी दर्ज की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चंदौसी-आंवला रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल आज
चंदौसी-बरेली रेलवे रूट पर चार माह से चल रहा विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी आंवला से बरेली के बीच विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। मुरादाबाद से आंवला रेलवे स्टेशन तक कार्य पूरा हो गया है। रेल प्रशासन आज से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल शुरू करने जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर