कई जिलों में बाढ़ का खतरा, सीएम ने दिए निर्देश
वही मौसम विभाग ने हैदराबाद समेत राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही कई जिलों में बाढ़ का भी खतरा है। इसके मद्देनजर हैदराबाद और विजयवाड़ा में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मत्री भट्टी विक्रमार्क, एन उत्तम कुमार रेड्डी, तुम्मला नागेश्वर राव, दामोदरा राजा नरसिम्हा और जुपल्ली कृष्ण राव से फोन पर बात की और जलमग्न क्षेत्रों में राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्य सचिव, डीजीपी और राज्य नगर प्रशासन, ऊर्जा, पंचायती राज, हाइड्रा, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अगले 24 घंटों में सतर्क रहने के लिए कहा है। सीएम ने जिला कलेक्टरों, एसपी, राजस्व, सिंचाई और नगर निगम के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित बस्तियों क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन विंग के अधिकारियों को समय-समय पर फील्ड स्तर पर भारी बारिश के बारे में सीएमओ कार्यालय को अपडेट भेजने के लिए भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि जब तक कोई आपात स्थिति न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें। भारी बारिश की निगरानी के लिए राज्य सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है। इसके अलावा हैदराबाद और अन्य जिलों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल दो सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
48 साल बाद आया तूफान
एक मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि चक्रवाती तूफान असना नाम पाकिस्तान ने दिया है। 1891 से 2023 तक अगस्त में अरब सागर के ऊपर केवल तीन चक्रवाती तूफान विकसित हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि यह 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर के ऊपर बनने वाला पहला चक्रवाती तूफान है। 1976 में चक्रवात ओडिशा में विकसित हुआ था।