फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: यूपी से लेकर बिहार तक भारी बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Sun, 28 Aug 2022 09:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IMD Weather News in Hindi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की गई है। 
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कुछ राज्यों में पिछले दिनों जमकर हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदलता दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बिहार, यूपी और उत्तराखंड में मंगलवार तक तो पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हवाएं तेज गति से चलेंगी। रविवार शाम से यहां मौसम का मिजाज बदलेगा और सोमवार को बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, मानसून की ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी के करीब से गुजर रही है वहीं एक ट्रफ रेखा बंगाल की दक्षिणी खाड़ी क मध्य भागों से गुजर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके कारण अगले दो दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना बन रही है।  
विज्ञापन


कर्नाटक-तेलंगाना में भी बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल के भी कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में नए चक्रवात के एक्टिव होने के आसार 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी मध्यप्रदेश में 24 घंटे में एक नए चक्रवात के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। 28 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है। 29 अगस्त को नया चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी और ग्वालियर में बादल छाएंगे। 30 से 31 अगस्त को हल्की बारिश होगी और सितंबर में नया कम दवाब का क्षेत्र बनने पर वर्षा की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें