फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!: उत्तरपश्चिम भारत में इस साल दिखेगा गर्मी का विकराल रूप, मौसम विभाग का अलर्ट जारी; पढ़ें पूर्वानुमान

Wed, 26 Mar 2025 07:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तरपश्चिम भारत में इस साल गर्मी का विकराल रूप देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान और अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मियों ज्यादा दिनों तक लू चलने की संभावना है। जानें क्या है मौसम विभाग का निर्देश...
विज्ञापन
हीटवेव को लेकर आईएमडी का अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान विभाग ने गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत बताया गया है कि इस साल उत्तरपश्चिम भारत में गर्मी ज्यादा कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से लगभग दोगुनी लू के दिन रहने की भविष्यवाणी की है। आमतौर पर इस क्षेत्र में गर्मी के मौसम में पांच से छह दिन लू चलती है, लेकिन इस साल यह संख्या 10 से 12 दिन तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा गर्मी रहेगी- आईएमडी 
आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, 'यह केवल एक मौसमी पूर्वानुमान है, इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे सीजन के दौरान हर दिन अधिक गर्मी होगी।' उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग विस्तारित और दैनिक पूर्वानुमान जारी करता रहेगा ताकि स्थानीय स्तर पर मौसम में होने वाले बदलावों की सही जानकारी मिल सके।  

यह भी पढ़ें - Agriculture: खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए शिवराज ने किसानों को दिया फॉर्मूला, लैब-टू-लैंड पर दी जानकारी
विज्ञापन

 

क्या 2024 से भी ज्यादा गर्म होगा 2025?
मौसम विभाग ने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या 2025 का गर्मी का मौसम 2024 से भी अधिक गर्म होगा। बता दें कि 2024 भारत के इतिहास का सबसे गर्म साल था, जब देश में कुल 554 हीटवेव दिनों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

मार्च से मई तक कैसा रहेगा तापमान?
आईएमडी की ‘मौसमी गर्मी का पूर्वानुमान’ रिपोर्ट (28 फरवरी 2025) के मुताबिक, इस साल मार्च से मई के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाएगा। हालांकि, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य या उससे थोड़ा कम रह सकता है।

दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ेगा, फिर आएगी ठंड हवाएं  
अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। लेकिन राजस्थान से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ये हवाएं अगले तीन दिनों तक चलेंगी, जिससे मौसम शुष्क और धूल भरा रहेगा।  

यह भी पढ़ें - Defence: भारतीय सेना को मिलेंगी नई ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 6,900 करोड़ रुपये के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

गर्मी को लेकर बढ़ी लोगों की चिंता
वहीं दिल्ली के इंडिया गेट पर घूमने आए लोगों ने बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता जताई। दिल्ली के रहने वाले अनिल शर्मा ने कहा, 'अभी से इतनी गर्मी है, मई-जून में तो हालात खराब हो जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'पिछले साल भी गर्मी थी, लेकिन इस साल ज्यादा लग रही है।' पिकनिक मनाने आई कॉलेज छात्रा ऋतिका जैन ने भी गर्मी से परेशान होकर कहा, 'हर दिन धूप से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। छांव में भी बैठना मुश्किल हो गया है।'
विज्ञापन

हीटवेव से कैसे करें बचाव?
  • पानी ज्यादा पिएं – दिनभर हाइड्रेटेड रहें और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।  
  • धूप में जाने से बचें – सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।  
  • हल्के रंग के कपड़े पहनें – ढीले और हल्के कपड़े पहनें ताकि शरीर को ठंडक मिले।  
  • घर को ठंडा रखें – घर में पंखा, कूलर, और खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा आने दें।  
  • जरूरी हो तो ही बाहर निकलें – अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाते, टोपी का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें