फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की मौत

Sun, 29 Jan 2023 10:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

तिरुवल्लम पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब महिला (53 वर्षीय) बाईपास रोड पार कर दूसरी तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोवलम बाईपास पर रविवार को तेज गति से आ रहे दोपहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार (24 वर्षीय) की भी शाम को मौत हो गई।

विज्ञापन


तिरुवल्लम पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब महिला (53 वर्षीय) बाईपास रोड पार कर दूसरी तरफ जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार को शुरुआत में तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसके परिवार ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इलाके के स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्होंने सुबह दुर्घटना की एक जोरदार आवाज सुनी और पता करने पर महिला को सड़क के डिवाइडर के पास मृत पाया, जबकि बाइक सवार लगभग 100 मीटर दूर सड़क के किनारे एक खाई में पाया गया।
विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने एक टीवी चैनल को बताया, 'महिला की सांसें नहीं चल रही थी, लेकिन बाइक सवार के शरीर ने कुछ हरकत दिखाई। एक अन्य निवासी ने दावा किया कि सुबह के समय इलाके में बाइक रेसिंग की घटनाएं अक्सर होती हैं, जब पुलिस की मौजूदगी नहीं होती है। दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि उन्हें उस क्षेत्र में बाइक रेसिंग की लगातार घटनाओं की कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें