फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी खड़गपुर का चौथा लीडरशिप शिखर सम्मेलन, नामी हस्तियां होंगी शामिल

Fri, 11 Dec 2020 09:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर का चौथा लीडरशिप शिखर सम्मेलन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉली (आईआईटी), खड़गपुर लीडरशिप शिखर सम्मेलन का चौथा संस्करण ऑनलाइन आयोजित कर रहा है। आईआईटी खड़गपुर की छात्र एलुमनाई सेल की ओर से आयोजित किए जा रहे लीडरशिप शिखर सम्मेलन-2020 में कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन

 

लीडरशिप शिखर सम्मेलन-2020 में आईआईटी खड़गपुर की सर्वश्रेष्ठ हस्तियों के साथ विभिन्न विचारों पर चर्चा होगी, जो भविष्य में छात्रों को दुनिया में अग्रणी बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। संस्थान इस मंच के जरिए छात्रों में अपने काम के प्रति दृढ़ता, कुछ कर गुजर जाने का हौसला और नेतृत्व करने की क्षमता को मजबूत करता है। 

लीडरशिप शिखर सम्मेलन गेस्ट लेक्चर के एक भाग के तौर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें विख्यात पेशेवर, कॉरपोरेट टायकून एक ही मंच पर आकर अपने-अपने अनुभव छात्रों के साथ साझा करते हैं। इसके साथ ही वे छात्रों को भविष्य के विश्व नेता बनने के लिए मार्गदर्शन भी देते हैं। लीडरशिप सम्मेलन के जरिए छात्रों को उनके कार्यस्थल और जीवनशैली प्रभावित नेता बनने की प्रतिभा में निखार लाने के लिए जोर दिया जाता है ताकि वे दूसरों का नेतृत्व कर सकें। 
विज्ञापन


पहली बार 2013 में हुआ था सम्मेलन 
इससे पहले संस्थान ने वर्ष 2013, 2014 और 2018 में लीडरशिप शिखर सम्मेलन आयोजित किया था, जिसकी सराहना की गई थी। इसमें संस्थान के पूर्व-छात्रों ने भी हिस्सा लिया था। इनमें आईआईएम कलकत्ता में विजिटिंग प्रोफेसर अंजन राय चौधरी, द वायरल फीवर के संस्थापक अरुणाभ कुमार, टाटा केमिकल्स के पूर्व प्रबंध प्रसाद मेनन शामिल हुए थे, जिनका छात्रों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा कि कैसे उनके संस्थान ने राष्ट्र के भविष्य के लिए अपनी बुद्धिमता का उपयोग किया।

कार्यक्रम का शेड्यूल 
आईआईटी खड़गपुर के लीडरशिप शिखर सम्मेलन का पहला भाग 12 दिसंबर, शनिवार को होने वाला है। जिसके क्रमशः 7 दिन बाद इसका दूसरा भाग 19 दिसंबर शनिवार को होगा। इसके साथ ही “Innovation,Digitalization and Entrepreneurship” पर एक पैनल चर्चा भी होगी। यह दोनों ही सत्र शाम 6 बजे से शुरू होंगे, जिसमें राष्ट्र के सर्वोत्तम विचारों का समावेश होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य होगा राष्ट्र को समग्र रूप से सशक्त बनाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें