फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड फ्रंटलाइन सेवा: डॉक्टरों के लिए आईआईएम इंदौर आयोजित कर रहा है लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम

Sat, 03 Jul 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • देशभर से 100 डॉक्टर का होगा चयन
  • पूरे कार्यक्रम का खर्च खुद आईआईएम इंदौर करेगा वहन
विज्ञापन
iim indore - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति के योद्धा माने जा रहे चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आईआईएम इंदौर सौ डॉक्टरों को ‘लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम’ की तहत मुफ्त प्रशिक्षण देगा।

विज्ञापन


आईआईएम इंदौर के निदेशक  प्रो. हिमाशु राय के अनुसार संस्थान उन डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता है जिन्होंने अपनी जान और स्वास्थ की चिंता न करते हुए इस महामारी की चुनौती का सामना किया और देश को इस कठिन समय से निकालने में मदद की।

उन्होंने कहा मैंने डॉक्टरों को घंटों तक बिना रुके मरीजों की देखभाल करते देखा है। न्यूनतम संसाधनों और सुविधाओं, कर्मचारियों की कमी, अधिक काम करने के घंटे, और हफ्तों तक अपने परिवारों से दूर रहने के बावजूद डॉक्टर प्रत्येक रोगी को बचाने के लिए निरंतर, कर्मठता से दृढ़ संकल्पित हैं। यह अद्भुत और भावविभोर कर देने वाली स्थिति है’।
विज्ञापन


 इन डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कृतज्ञ नामक यह लीडरशिप प्रोग्राम हमारी एक छोटी सी पहल है। उन्होंने कहा कि 70 घंटो वाला यह प्रोग्राम डॉक्टरों के लिए पूरी तरह से निशुल्क होगा और इसका सम्पूर्ण खर्च संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा।

सामान्यत: इस प्रोग्राम की नियमित फीस रु. 1.5 लाख प्रति प्रतिभागी है। अत: 100 फ्रंटलाइन डॉक्टरों के लिए आयोजित इस निशुल्क प्रोग्राम के तहत आईआईएम इंदौर द्वारा अनुमानित अंशदान 1.5 करोड़ रूपए का रहेगा।

यह  एक लघु अवधि प्रमाणपत्र कार्यक्रम होगा जिसमें नेतृत्व, बातचीत, संघर्ष प्रबंधन, प्रभावी संचार कौशल, नए जमाने की तकनीक को समझना, सेवा संचालन, वित्तीय प्रबंधन आदि सहित डॉक्टरों के लिए रुचि के समकालीन विषय शामिल होंगे।

यह ट्रेनिंग प्रोग्राम डॉक्टरों के लिए उनकी सुविधानुसार ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आयोजित किया जाएगा। प्रोग्राम जुलाई से अक्टूबर तक हर शनिवार और रविवार को निर्धारित किया गया है।

इस कार्यक्रम में चयन के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पताल आईआईएम इंदौर संस्थान की वेबसाइट पर उल्लिखित प्रक्रिया का पालन करके इस कार्यक्रम के लिए अपने संबंधित अस्पतालों से डॉक्टरों को नामित कर सकते हैं।

इसके अलावा डॉक्टर स्वयं को या अपने सहयोगियों को भी नामांकित कर सकते हैं। आईआईएम इंदौर की विशेषज्ञ समिति इस पहल का हिस्सा बनने के लिए सबसे योग्य 100 डॉक्टरों की पहचान करेगी। प्रोग्राम की जानकारी आईआईएम इंदौर की वेबसाइट पर शनिवार से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें