फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएनसीए बोर्ड का पुनर्गठन, राम बहादुर राय बने नए अध्यक्ष

Thu, 14 Apr 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र - फोटो : IGNCA
विज्ञापन
सरकार ने गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) का संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत विलय कर दिया। इस केंद्र को अब एक ट्रस्ट का रूप दे दिया गया है जो जिसका संचालन संस्कृति मंत्रालय के ही निगरानी में होगा। वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को इस ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो चिन्मया घरेखां का स्थान लेंगे।
विज्ञापन


इस ट्रस्ट का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है। राम बहादुर राय के अलावा ट्रस्ट में 19 अन्य सदस्य भी होंगे जिनमें नृत्यांगना सोनल मानसिंह, गीतकार प्रसून जोशी, कलाकार वासुदेव कामथ और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव का नाम शामिल है।

इसके अलावा मंत्रालय ने डॉ सुष्मिता पांडेय को उज्जैन 'के विक्रम विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में अध्ययन विद्यालय की प्रमुख को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1987 में हुई थी स्थापना

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र - फोटो : IGNCA
सरकार के इस फैसले पूर्व राजनयिक घरेखां ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। यह सब जानते हैं कि पूर्व की सरकारें भी ऐसा करती रही हैं।

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई रहस्य वाली बात नहीं है। सरकार ही हमेशा बोर्ड के ट्रस्टियों की नियुक्ति करती रही है। सरकार के पास इसे पुर्नसंगठित, इसमें बदलाव और इसके विलय का अधिकार है और सभी सरकारें ऐसा ही करती आई हैं।'

आईजीएनसीए का गठन कला के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के इरादे 1987 में किया गया था। तब से लेकर अब तक इस संस्थान में लगातार अपना अहम योगदान निभाया है। लेकिन अब इसे ट्रस्ट के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें