फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFCO: इफको ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का 20 सालों के लिए पेटेंट किया हासिल, नैनो जिंक और नैनो कॉपर विकसित करने की तैयारी 

Sat, 02 Jul 2022 03:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने कहा कि इफको नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का पेटेंट भारतीय अर्थव्यवस्था को कृषि लागत में कमी लाकर मजबूत करेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और उनकी प्रेरणा के मुताबिक किसानों की आय को दोगुनी करेगा।
विज्ञापन
IFFCO Nano Urea and Nano DAP - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने अपने नैनो टैक्नोलॉजी आधारित उर्वरक नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लिए 20 साल के लिए पेटेंट हासिल किया। इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, इफको नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का पेटेंट भारतीय अर्थव्यवस्था को कृषि लागत में कमी लाकर मजबूत करेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने और उनकी प्रेरणा के मुताबिक किसानों की आय को दोगुनी करेगा। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पूर्णतया स्वदेशी नैनो खाद पर्यावरण मित्र और फसलों के अनुपात में इस्तेमाल का गुण होने के कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अनुकूल होगी।

इफको को यह सफलता उसके गुजरात के कलोल स्थित नैनो बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर- एनबीआरसी के वैज्ञानिकों ने दिलाई है। यह नैनो खाद जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो इसके लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। इससे पहले, पिछले साल जुलाई से ही इफ्को नैनो यूरिया विकसित कर किसानों को दे रहा है।
विज्ञापन


दुनिया में भारत की यह शुरुआत अपनी तरह की पहली है। इफ्को यहीं नही रुका है, वह वर्तमान में नैनो जिंक और नैनो कॉपर भी विकसित करने की दिशा में जुटा है। नैनो डीएपी भी नैनो यूरिया की तरह से 500 एमएल की बोतल में होगी। यानी किसानों को 18 सौ रुपये की 50 किलो की बोरी की जगह, बहुत कम डीएपी में काम हो जाएगा। इसकी कीमतों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन आकलन के मुताबिक यह छह सौ रुपये प्रति बोतल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें