फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई खाताधारक मोबाइल नंबर करा लें रजिस्टर, 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी नेट बैंकिंग सेवा

Sun, 14 Oct 2018 03:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और इंटरनेट बैंकिंग की सेवा लेते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने फैसला किया है कि बैंक के जो ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग की सेवा का इस्तेमाल करते हैं और अपना मोबाइल नंबर अभी तक रजिस्टर्ड नहीं कराया है, वैसे ग्राहकों की इंटरनेट बैंकिंग सेवा आगामी 1 दिसंबर से बंद कर दी जाएगी। यदि ग्राहक यह सेवा जारी रखना चाहते हैं तो 1 दिसंबर से पहले उन्हें अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से जोड़ना होगा। 

विज्ञापन


एसबीआई के प्रवक्ता ने अमर उजाला को इस बात की पुष्टि की। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेट बैंकिंग के दौरान किसी किस्म की गड़बड़ी होने पर मोबाइल पर सूचना दी जाती है। यदि ग्राहक मोबाइल से अपने खाते को नहीं जोड़ेंगे तो उन्हें किस तरह से सूचना दी जाएगी। इसी वजह से इसे अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें